दिल्ली के पास कुछ ही जगहें ऐसी है जहाँ टूरिज्म की भीड़ कम है। ऐसी ही जगहों में से एक है मसूरी से 38 किम. दूर कानाताल गांव।
कानाताल, हिमालय की गोद मे बैठा एक खूबसूरत गांव है।
अगर आपको भीड़भाड़ से दूर शांत जगह में जाकर परिवार के साथ समय गुज़रना है, तो ये आपके लिए उपयुक्त है।
आप यहाँ कैम्पिंग के साथ साथ ट्रैकिंग, रॉक क्लाइम्बिंग और, रैपलिंग जैसे एडवेंचर एक्टिविटी कर सकते हैं।
कानाताल कैसे पहुँचे
कानाताल, उत्तराखंड में स्तिथ है और दिल्ली से लगभग 300 किम. की दूरी पे है।
ये जगह रेल, सड़क, और एयर ट्रांसपोर्ट से अच्छी तरह जुड़ी हुई है।
यही कारण है कि यहाँ पहुँचना आसान है।

By Air: अगर आप हवाई यात्रा द्वारा इस जगह पे पहुंचना चाहते हैं तो आपको jolly grant airport की टिकट करवानी होगी, जो कानाताल से 90 किम. दूर है।
दिल्ली से यहाँ पहुचने में 3 घंटे का समय लगता है।
By Road: कानाताल पहुचने का ये सबसे सस्ता और सुंदर तरीका है। दिल्ली से तकरीबन 8.30 घंटो में आप यहाँ पहुँच सकते हैं और साथ मे खूबसूरत नज़रो का भी लुफ्त उठा सकते हैं।
By Train: अगर आपको रेल यात्रा करनी है तो कानाताल का सबसे करीबी स्टेशन देहरादून और ऋषिकेश पड़ेगा। देहरादून कानाताल से 78 किमी. है और ऋषिकेश 76किमी.।
कानाताल पहुचने का सबसे बेहतर समय
कानाताल पहाड़ों पे स्तिथ एक छोटा सा गाओ है और आप यहाँ किसी भी मौसम में जा सकते है।
गर्मियां: गर्मियो में यहाँ का तापमान 28 डिग्री तक जाता है। रात काफी ठंडी होती है।
सर्दियां: सर्दियों में आप इस जगह को बर्फ से ढका हुआ पाएंगे।
मॉनसून: मानसून में आप यहाँ सूंदर नज़ारे द्वख सकते हैं। यहाँ बारिश काफी होती है।
Things To Do in Kanatal – Activities
कानाताल में आप जंगल से होकर एक प्रसिद्ध मंदिर सुरकंडा देवी तक जा सकती है।
ये रास्ता काफी सुंदर है और आपको चारो तरह सैफ पाइन के पेड़ दिखेंगे। ये पहाड़ी जंगल का एक छोटा हिस्सा है।

इसके अलावा आप कैम्प द्वारा प्रोवाइडेड एडवेंचर एक्टिविटीज, जैसे बर्मा ब्रिज, रैपलिंग, वैली क्रासिंग भी कर सकते हैं।
कानाताल से कुछ दूरी पे टेहरी डैम है। अगर आप मानसून में जाये तो आप वहां वाटर एक्टिविटी में भी हिस्सा ले सकते हैं।

पहाडों पे घूमना किसे पसंद नहीं होता। हर कोई नेचर के करीब जाना चाहता है और फ्रेश, प्योर एयर का आननद लेना चाहगे हैं। हमें एक रेस्पोंसिबल ट्रैवलर की तरह पहाडों पे हो रहे प्रदूषण को रोकने में हेल्प करनी चाहये। कभी भी प्लास्टिक के पैकेट्स, चिप्स आदि खाने के पैकेट्स सिर्फ कूड़ेदान में ही डालें।
ध्यान रहे, कैंपिंग में जाते वक्त कपड़े हल्के और आरामदेह हो। चूँकि यहाँ ठंड बहोत होती है, इसलिये अपने साथ एक एक्स्ट्रा ब्लैंकेट जरूर ले जाएं। टोर्च और पानी की बोतल ऐसे ट्रेवल में साथ मे रखने से आपको काफी आराम रहता है।